सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर में दिव्यांगों का पंजीयन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर

भवानीपुर. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर में शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक प्रमाणपत्र, सहायक उपकरण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है . सुबह से ही बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ पंजीकरण के लिए पहुंचे. कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक डॉ. रजत रोहन , डॉ. दयानंद चौहान ने स्वास्थ्य जांच की.अधिकारियों ने बताया कि जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र ही आवश्यक कागजात जमा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें भी योजनाओं का लाभ मिल सके. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. मौके पर लेखापाल सह प्रभारी प्रखंड स्वस्थ्य प्रबंधक राहुल कुमार, लिपिक सन्नी कुमार,नितेश कुमार राज, शिव शंकर कुमार ,परेश कुमार भारती, सुनील कुमार शर्मा ,अमिला कुमारी, विकास मित्र राजकुमार ऋषि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >