मतदान कार्य से गैरहाजिर कर्मियों से होगी साढ़े आठ लाख रुपये की वसूली

कार्मिक कोषांग ने 211 मतदान कर्मियों को प्राप्त राशि लौटाने का दिया निर्देश

कार्मिक कोषांग ने 211 मतदान कर्मियों को प्राप्त राशि लौटाने का दिया निर्देश

पूर्णिया. हालिया विधानसभा चुनाव में मतदान कार्यों में ड्यूटी नहीं करने वाले कर्मियों पर जिला प्रशासन ने निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त राशि की वापसी को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है. कार्मिक कोषांग ने सभी अनुपस्थित मतदान कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के लिए विभाग द्वारा भुगतान की गई राशि को अविलंब वापस करने का कड़ा निदेश दिया है. कार्मिक कोषांग द्वारा उन सभी से भुगतान राशि की रिकवरी के लिए लगातार नोटिस दिए जाने के बाद भी राशि नहीं लौटाए जाने पर उन सभी के वेतन पर रोक लगाने के फैसले के बाद सभी अनुपस्थित मतदान कर्मियों द्वारा निर्वाचन कार्यालय में अब तेजी से राशि जमा की जा रही है. जानकारी के अनुसार बीते विधानसभा चुनाव में ऐसे 211 मतदान कर्मियों के नाम शामिल हैं जिन्होंने चुनाव से संबंधित सभी प्रशिक्षण हासिल करने एवं मतदान कार्यों से सम्बंधित भत्ता एवं अन्य राशि का भुगतान प्राप्त कर लेने के बाद मतदान कार्यों में भाग नहीं लिया. ऐसे सभी 211 मतदान कर्मियों को जिला प्रशासन द्वारा रूपये वापस करने के लिए कई बार पत्र भेजा गया लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं देखते हुए जब विभाग द्वारा सख्त आदेश निर्गत किया गया तो लोगों ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर प्राप्त राशि की वापसी शुरू कर दी. इसी कड़ी में शनिवार तक अमूमन 160 लोगों ने निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त राशि को वापस जमा करा दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते विधानसभा चुनाव में जिन 211 मतदानकर्मियों ने किसी न किसी वजह से मतदान कार्यों से खुद को अलग रखा अथवा मतदान के कार्यों में भाग नहीं लिया उन सभी से अमूमन साढ़े आठ लाख रुपये से ज्यादा रकम की वसूली की जानी है. इनमें प्रजाइडिंग ऑफिसर के रूप में 53, पी वन – 47, पी टू – 55 एवं पी थ्री के रूप में 56 लोगों का चयन किया गया था. इन सभी को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अलग अलग राशि इनके खाते में विभाग द्वारा ट्रांसफर की गयी थी जिसकी कुल रकम 8 लाख 67 हजार 750 रूपये है. इसकी वापसी को लेकर कड़ाई किये जाने के बाद लोगों ने प्राप्त धनराशि की वापसी शुरू कर दी है.

बोलीं पदाधिकारी

हालिया विधान सभा चुनाव में जिन मतदान कर्मियों ने राशि भुगतान के बाद मतदान कार्यों में भाग नहीं लिया था उनसे राशि की वापसी का काम निर्वाचन कार्यालय में किया जा रहा है. कुल 211 लोगों के बारे में कार्मिक कोषांग से रिकवरी के संबंध में सूची प्राप्त हुआ है उनमें से आधे से अधिक लोगों ने अबतक प्राप्त राशि की वापसी कर दी है उम्मीद है कि एक से दो दिनों के भीतर सभी के द्वारा प्राप्त धनराशि की वापसी कर ली जायेगी.

संजुला कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारीकार्मिक कोषांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >