पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की जारी की सूची पूर्णिया. डॉ कृष्णमोहन कुमार जनसुराज पार्टी के नये जिलाध्यक्ष होंगे. पार्टी कार्यालय में जन सुराज जिला की सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की. जारी सूची के अनुसार, जिलाध्यक्ष के रूप में डॉ. कृष्णमोहन कुमार, महामंत्री अमर नाथ उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रणजीत कुमार राय, महिला अध्यक्ष सुधा देवी, मुख्य प्रवक्ता राहुल झा एवं सन्नू कुमारी सहित अन्य पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी. जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्णमोहन कुमार ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे. वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में जनता के सामने दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे.
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि सीमांचल क्षेत्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा के आधार पर पूर्णिया ज़िले की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गयी है. प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी. साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमेटी की सूची क्षेत्रीय कमेटी को सौंप दें.जिला सलाहकार समिति
सत्यनारायण साह,डॉ. उदय भानु सिंह,रामानंद यादव, हेमंत यादव, दिलबंधु झा
