वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ रैली आज

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ शनिवार को रैली निकाली जायेगी. उक्त जानकारी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर आलम उर्फ दारा ने दी.

बैसा. वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ शनिवार को रैली निकाली जायेगी. उक्त जानकारी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर आलम उर्फ दारा ने दी. उन्होंने बताया कि वक्फ की संपत्ति पर कानून बनाने का अधिकार इस सरकार को नहीं है. यह अधिकार संविधान कतई नहीं देता है. आज संविधान पर हमला हो रहा है. हम सबकों अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा. कहा कि मौजूदा सरकार मुस्लिमों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने बताया कि रैली बौलान हाट, धर्मबाड़ी हाट, पटुगांव, खपड़ा, सिंघाड़ी, सिरसी, मंझौक, मजगांमा सहित आदि गांवों का भ्रमण करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >