बीसीसीआई की ईस्ट जोन टीम में शामिल हुई पूर्णिया की बेटी अपूर्वा

महिला क्रिकेटर पटना से हुई रवाना, आज मैदान में दिखाएंगी दम

महिला क्रिकेटर पटना से हुई रवाना, आज मैदान में दिखाएंगी दम पूर्णिया. पूर्णिया की उभरती हुई महिला क्रिकेटर अपूर्वा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बीसीसीआई की ईस्ट जोन टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. अपूर्वा इस प्रतिष्ठित टीम में जगह बनाने वाली बिहार की एकमात्र खिलाड़ी हैं. वह मुकाबले के लिए रवाना हो गयी है. गुरुवार से वह अपने बल्ले और गेंद से विरोधी टीम को चुनौती देंगी. अपूर्वा का चयन उनकी कड़ी मेहनत और हालिया घरेलू सत्र (2025-26) में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है. इससे पहले उन्होंने बिहार महिला टीम में शामिल हुई हो कर अपनी शानदार बल्लेबाजी और घुमावदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था. इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया. अपूर्वा शहर के कॉपरेटिव कॉलोनी के निवासी मनोज कुमार व सीमा देवी की पुत्री हैं. अपूर्वा की इस सफलता से पूरे जिले में जश्न का माहौल है. अपूर्वा का क्रिकेट सफर प्रेरणादायक रहा है. बचपन में गली के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने से शुरू हुआ यह सफर आज जोनल स्तर तक पहुंच चुका है. वह न केवल एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, बल्कि पूर्व में बिहार की अंडर-19 टीम की कप्तानी भी संभाल चुकी हैं. उनके कोच राजेश बैठा का मानना है कि उनकी तकनीक और खेल के प्रति समर्पण उन्हें जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय टीम तक ले जाएगा. ईस्ट जोन की टीम में शामिल होकर अपूर्वा गुरुवार से देश के नार्थ, वेस्ट और साउथ सेंट्रल जोन की टीमों के खिलाफ मैदान में उतरेंगी. पूर्णिया क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयंत गौतम एवं सचिव पंकजा कुमारी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि अपूर्वा का चयन राज्य की अन्य महिला क्रिकेटरों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >