इग्नू प्रैक्टिकल परीक्षा का निरीक्षण: सहरसा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक ने छात्रों को दिए करियर टिप्स, 30 सितंबर तक बढ़ी नामांकन तिथि

इग्नू पूर्णिया महिला महाविद्यालय स्थित स्टडी सेंटर का सहरसा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्जा नेहाल अहमद बेग ने निरीक्षण किया. उन्होंने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का जायजा लिया और छात्रों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए. इग्नू में नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है.

पूर्णिया. इग्नू रीजनल सेंटर सहरसा के वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्जा नेहाल अहमद बेग ने पूर्णिया महिला महाविद्यालय स्थित इग्नू स्टडी सेंटर में चल रही प्रैक्टिकल परीक्षा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रथम वर्ष की फिजिक्स तथा द्वितीय वर्ष की केमिस्ट्री और जियोलॉजी की प्रैक्टिकल परीक्षा का जायजा लिया. उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संवाद कर परीक्षा एवं अध्ययन से संबंधित जानकारी ली.

इग्नू सेंटर की सुविधाओं पर जताया संतोष

निरीक्षण के दौरान वरीय क्षेत्रीय निदेशक ने पूर्णिया महिला महाविद्यालय स्थित इग्नू सेंटर की ओर से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं को अध्ययन और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिये. साथ ही छात्रों के करियर संबंधी सवालों के जवाब भी दिये. प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. अनंत प्रसाद गुप्ता ने वरीय क्षेत्रीय निदेशक का स्वागत किया और उन्हें कॉलेज की प्रयोगशाला में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी.

अलग-अलग शिक्षकों ने ली प्रैक्टिकल परीक्षा

इग्नू स्टडी सेंटर के कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश रोशन सिंह ने बताया कि फिजिक्स की प्रैक्टिकल परीक्षा डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, द्वितीय वर्ष की केमिस्ट्री की परीक्षा डॉ. भूपेंद्र प्रसाद और जियोलॉजी बीजी की प्रैक्टिकल परीक्षा डॉ. रविंद्र कुमार भगत ले रहे हैं.

30 सितंबर तक बढ़ी नामांकन की तिथि

कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश रोशन सिंह ने बताया कि छात्रों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि इग्नू में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गयी है.

सहायक कोऑर्डिनेटरों ने किया स्वागत

वरीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्जा नेहाल अहमद बेग का स्वागत इग्नू स्टडी सेंटर के सहायक कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय कुमार दास, मीना कुमारी रजक और डॉ. प्रमोद कुमार ने किया. निरीक्षण के दौरान डॉ. रुचि गौड़, डॉ. अंशु प्रिया, डॉ. आरजू आरा, उत्तम कुमार मिश्रा, राजीव रंजन सिंह, दीपक कुमार, अमित कुमार, निर्मल कुमार पासवान सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >