पूर्णिया में मौसम का मिजाज बदला, धूल भरी आंधी और वज्रपात की चेतावनी

मौसम इंडेक्स के अनुसार 16 मई को जिले में जमकर बारिश हो सकती है. वहीं 16 मई से 21 मई तक लगातार गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट:

पूर्णिया में मौसम का मिजाज हर घंटे बदल रहा है. मध्य रात्रि हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम सुहावना बना हुआ है. सुबह 5.45 बजे आसमान में घने बादल छाए रहे और उमड़-घुमड़ का माहौल बना रहा. हालांकि भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दोपहर होते-होते मौसम फिर परेशान कर सकता है.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को जिले में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. बारिश को लेकर शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम इंडेक्स के अनुसार 16 मई को जिले में जमकर बारिश हो सकती है. वहीं 16 मई से 21 मई तक लगातार गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 20 मई के लिए भी येलो अलर्ट का संकेत दिया है, जबकि अन्य दिनों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.

सुबह की ठंडी हवा और बादलों के बीच लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >