पूर्णिया में फिर बदला मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और तेज हवा का अलर्ट

पूर्णिया में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानें आज का मौसम पूर्वानुमान।

पूर्णिया : जिले में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के झोंकों से लोगों को उमस से राहत मिली है. सोमवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा की संभावना जतायी है. इसे लेकर जिले में लगातार तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

रात में हुई हल्की बारिश के बाद मंगलवार सुबह मौसम सुहाना रहा. आसमान में बादल छाये रहने और हवा चलने से मौसम में ठंडक महसूस हुई. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ उमस का असर भी देखने को मिल सकता है.

गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. बादल और हवा के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बारिश से बदला वातावरण

लगातार बदल रहे मौसम के बीच बारिश ने जिले के वातावरण को भी प्रभावित किया है. रात में हुई बारिश से सुबह सड़कों और आसपास के इलाकों में नमी रही. हवा चलने से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली. हालांकि, अगले तीन दिनों तक बारिश और तेज हवा की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >