पूर्णिया में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार, आंधी और बारिश का डबल अलर्ट

पूर्णिया में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने जिले में येलो अलर्ट घोषित किया है। जानें आज का ताजा मौसम अपडेट।

पूर्णिया : पूर्णिया में शनिवार सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है. आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को उमस से राहत मिली है. मौसम विभाग ने जिले में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

दिनभर बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश हो सकती है. तेज हवाओं का भी असर देखने को मिल सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

मानसून रहेगा सक्रिय

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है. इससे जिले में वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है. बीती रात भी पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम और अधिक खुशनुमा हो गया.

और पढ़ें : गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम स्थिर, कारोबारियों की नजर अब मांग बढ़ने पर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >