सभी कॉलेजों के परीक्षा विभाग की जवाबदेही तय कर रहा पूर्णिया विवि

पूर्णिया विवि

– परीक्षा कार्यों से संबंधित आवेदन से लेकर डिजी लॉकर बनाने तक कॉलेजों की होगी भूमिका पूर्णिया. परीक्षा कार्यों को पूर्ण पारदर्शी बनाये जाने के प्रति पूर्णिया विवि खासा गंभीर है. इसलिए अब कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर विवि परीक्षा विभाग के साथ ही सभी कॉलेज के परीक्षा विभाग की जवाबदेही तय की जा रही है. इसमें परीक्षा संबंधी छात्र-छात्राओं की समस्याओं और शिकायतों से लेकर उनकी अकादमिक उपलब्धियों का बैंक बनाने में भी कॉलेजों की अहम भूमिका होगी. चदं रोज पहले इसकी शुरुआत करते हुए पूर्णिया विवि ने सभी कॉलेज के परीक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों की विवरणी तलब की. साथ ही सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा से संबंधित कार्यों को लेकर कॉलेज छात्रों से आवेदन लें और उसे विशेष दूत के माध्यम से विवि परीक्षा विभाग को उपलब्ध करायें जिससे कि उन आवेदनों का निराकरण किया जा सके. इधर, कुलपति कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने निर्देश दिया है कि सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य डिजी लॉकर बनाने के लिए विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाएं . साथ ही एक कर्मचारी को लेपटॉप के साथ कार्यालय में नियुक्त करें ताकि विद्यार्थियों को डिजीलॉकर बनाने में कोई परेशानी न हो. चूंकि अब सभी परीक्षा फॉर्म भरने के लिए डिजीलॉकर और एबीसी अनिवार्य हो रहा है, इसलिए विवि प्रशासन बिंदुवार काम कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >