मुहर्रम को लेकर पूर्णिया में ट्रैफिक अलर्ट, आज और कल कई मार्गों पर बदलेगी यातायात व्यवस्था

Purnia Muharram Traffic Plan: पूर्णिया में मुहर्रम के अवसर पर 25 और 26 जून को विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जबकि बाहरी वाहनों के लिए बाईपास मार्ग निर्धारित किया गया है.

पूर्णिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट:

Purnia Muharram Traffic Plan: मुहर्रम पर्व के अवसर पर शहर में निकलने वाले ताजिया जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. 25 और 26 जून को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव रहेगा, जबकि कुछ मार्गों पर निर्धारित समय के लिए यातायात प्रतिबंधित किया जाएगा.

पुलिस प्रशासन के अनुसार ताजिया जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार दमका चौक, बरसौनी टोल प्लाजा, जीरोमाइल, गुलाबबाग, मधुबनी, लाइन बाजार, रजनी चौक, बेलौरी चौक और कटिहार मोड़ सहित कई प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग समय में सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा.

इन मार्गों पर ताजिया जुलूस के गुजरने के दौरान पुलिस और यातायात कर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी.

बाईपास मार्ग से गुजरेंगे बाहरी वाहन

शहर में अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक रूट निर्धारित किया है. पॉलीटेक्निक चौक से बनमनखी की ओर जाने वाले वाहन नव निर्मित बाईपास सड़क का उपयोग करेंगे.

इसके अलावा बस स्टैंड से धमदाहा और बनमनखी जाने वाले वाहनों को भी बाईपास मार्ग से होकर गुजरने की सलाह दी गई है.

बाहरी जिलों से आने वाले चालकों के लिए निर्देश

पुलिस प्रशासन ने अररिया, बायसी और कटिहार की दिशा से आने-जाने वाले वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

प्रशासन ने अपील की है कि शाम 7 बजे के बाद शहर के भीतर प्रवेश करने से बचें और जीरोमाइल-बाईपास मार्ग का उपयोग करें, ताकि जुलूस मार्गों पर अनावश्यक दबाव न बढ़े.

और पढ़ें: मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

संवेदनशील मार्गों पर रहेगी कड़ी निगरानी

मुहर्रम जुलूस के दौरान मधुबनी बाजार, गिरजा चौक, नगर निगम चौक, जेलर हाउस चौक, खुश्कीबाग और स्टेशन रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में यातायात पूरी तरह नियंत्रित रहेगा.

इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल, दंडाधिकारी और यातायात कर्मियों की तैनाती की गई है. सीसीटीवी और अन्य निगरानी व्यवस्था के माध्यम से भी लगातार नजर रखी जाएगी.

लोगों से सहयोग की अपील

पूर्णिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.

प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है. लोगों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >