Purnia Crime: कुख्यात डकैत बेचन पासवान समेत चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल के साथ दो कारतूस भी बरामद

Purnia Crime: कुख्यात डकैत बेचन पासवान समेत चार अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पिस्टल के साथ दो कारतूस भी बरामद की है. हालांकि इस दौरान एक अपराधी मौके से फरार हो गया.

Purnia Crime: बिहार के पूर्णिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक दर्जन से अधिक मामलों का वांछित कुख्यात डकैत बेचन पासवान समेत चार अपराधियों को पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने एक पिस्टल व दो जिंदा कारतूस भी जब्त किया है. सदर एसडीपीओ टू डॉ विमलेंदु कुमार गुलशन के नेतृत्व में गठित छापामारी दल में डीआइयू टीम, कसबा पुलिस एवं अन्य थानों की पुलिस ने कसबा थानाक्षेत्र के मोदीबाड़ी चौक पर घेराबंदी की और डकैती की योजना बनाते चार अपराधी को मौके पर दबोच लिया. हालांकि इस दौरान एक अपराधी मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक लोडेड पिस्टल, 7.65 एमएम की दो जिंदा कारतूस के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बेचन पासवान ,रोहित कुमार दोनों साकिन गढ़िया बलुआ, ज्योतिष चंद्र दास साकिन बालू टोल सभी थाना केनगर, पूर्णिया तथा कृष्णा कुमार, बनैली गांव कसबा थाना के रूप में हुई.

सदर एसडीपीओ टू डॉ विमलेंदु कुमार गुलशन ने बताया कि गिरफ्तार बेचन पासवान पर केनगर थाना में नौ मामले, सदर थाना, सदर मुफस्सिल व कसबा थाना में एक-एक आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि छापामारी दल में कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार, सरसी थानाध्यक्ष मनीष कुमार, केनगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता, जलालगढ़ थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, कसबा थाना की पुअनि निशा कुमारी, जलालगढ़ थाना के पुअनि शिवम् कुमार, सिपाही छोटू कुमार, मनीष कुमार व चौकीदार आशीष कुमार शामिल थे.

Also Read: Accident: कैमूर में दूल्हे की कार और ऑटो की टक्कर में एक की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >