डीआरयूसीसी की बैठक में छाया रहा पूर्णिया कोर्ट स्टेशन का मुद्दा

परामर्शदात्री समिति सदस्य राजेश यादव ने मुखर रुप से रखी पूर्णिया की मांग

परामर्शदात्री समिति सदस्य राजेश यादव ने मुखर रुप से रखी पूर्णिया की मांग

कहा- पूर्णिया के आमअवाम की जरुरत को नजरअंदाज किया जाना चिन्ताजनक

पूर्णिया. डीआरयूसीसी यानी मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन का मुद्दा सुर्खियों में रहा. मंथन सभागार स्थित समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हुई समिति की दूसरी बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य एवं पूर्णिया के सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने मुखर रुप से रेल यात्रियों की समस्याएं रखी और कहा कि यह पूर्णिया के आमअवाम की मांग है जिसकी अनदेखी चिन्ताजनक है. श्री यादव ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन की दुर्दशा और यात्री असुविधाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर वुस्तृत चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा कर रहे थे. डीआरयूसीसी की बैठक में श्री यादव ने जोर देते हुए कहा कि बारंबार मांग के बावजूद पूर्णिया कोर्ट स्टेशन की स्थिति बेहद जर्जर है, यहां यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का सर्वथा अभाव है. स्टेशन परिसर में केवल एक शौचालय है, जिसकी हालत अत्यंत खराब है. इस कारण यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने पेयजल की कमी की शिकायत को गंभीरता से लेने की जरुरत बतायी और कहा कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को शुद्ध व स्वच्छ पेयजल तक नसीब नहीं होता. श्री यादव ने क्रमवार रुप से रूपौली हॉल्ट पर पेयजल,शौचालय, यात्री शेड और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का जिक्र किया और कहा कि जनता चौक होते हुए श्रीनगर रोड तक ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है. इससे जाम और दुर्घटनाओं की समस्या का समाधान संभव हो पाएगा.

कोर्ट स्टेशन पर हो वंदे भारत-हाटे बजारे का ठहराव

डीआरयूसीसी सदस्य राजेश यादव ने पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत और हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग उठायी और इस पर त्वरित पहल किए जाने की जरुरत बतायी. कोर्ट स्टेशन पर उन्होंने यात्री लिफ्ट की व्यवस्था की जरुरत भी बतायी. उन्होंने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करनेऔर स्टेशन का वॉशिंग पिट शीघ्र चालू करने की मांग रखी. श्री यादव ने कहा कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 संख्या 2 और 3 को हाइलेबल प्लेटफॉर्म बनाने की बहुत जरूरत है. यहां बड़ा शेड लगाने और पूर्वी भाग में एक नया शौचालय और वेटिंग रूम में फर्नीचर व एसी की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया. मॉडल

स्टेशन बनेगा पूर्णिया कोर्ट

डीआरयूसीसी सदस्य श्री यादव ने उम्मीद जताई कि डीआरयूसीसी की आगामी बैठक तक इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे. मौके पर समस्तीपुर डीआरएम एवं अन्य पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही कोर्ट स्टेशन मॉडल स्टेशन बनेगा और जो भी मांग ही उसमे दो तीन मांग एक सप्ताह में टेंडर मे भेजा जायेगा. कहा गया कि जनता चौक ओवरब्रिज के लिए रेल मंत्रालय भेजा गया है. जल्द ही काम चालू होगा और इसके साथ ही वाशिंग पिट भी पूर्णिया कोर्ट मे जल्द ही शुरू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >