पूर्णिया के गुलाबबाग में सामूहिक आयंबिल तप की धूम: 47 बहनों और 3 भाइयों ने बढ़ाई संयम की राह, गूंजा मंगल पाठ

पूर्णिया के गुलाबबाग में तेरापंथ भवन में 50 तपस्वियों ने सामूहिक आयंबिल तप की आराधना की. इस दौरान भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा. यह तप आत्मशुद्धि और आत्मबल को मजबूत करने का एक अनूठा माध्यम है.

पूर्णिया. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशों के आलोक में शहर के गुलाबबाग स्थित तेरापंथ भवन में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सामूहिक आयंबिल तप का आयोजन किया गया. तेरापंथ महिला मंडल की गुलाबबाग इकाई की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में 47 बहनों और तीन भाइयों ने आयंबिल तप की आराधना में सहभागिता निभायी. इस दौरान पूरे भवन में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा.

मंगल पाठ के साथ कराया गया आयंबिल का प्रत्याख्यान

आयंबिल तप के अवसर पर उपासिका बबीता जी गिड़िया, सीमा जी डूंगरवाल एवं सीमा जी बैद ने सभी तपस्वियों को मंगल पाठ सुनाया. इसके बाद उन्होंने तपस्वियों को आयंबिल का प्रत्याख्यान कराया. श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ तप आराधना में भाग लिया.

दो धान, गेहूं और चना का रखा गया विधान

सामूहिक आयंबिल के तहत भोजन में दो धान, गेहूं एवं चना रखा गया. सभी भाई-बहनों ने संयम और उत्साह के साथ तप आराधना में सहभागिता की. सहभागी श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना और सामूहिक साधना ने आयोजन को प्रेरणादायी बना दिया.

आत्मशुद्धि और संयम का माध्यम है आयंबिल तप

आयोजन के दौरान बताया गया कि तप आत्मशुद्धि का मार्ग है. आयंबिल तप संयम, साधना और आत्मबल को मजबूत करने का श्रेष्ठ माध्यम माना जाता है. सामूहिक आयंबिल के माध्यम से तप आराधना के साथ सभी को सामूहिक धर्म-साधना की प्रेरणा भी मिली.

महिला मंडल ने जताया आभार

तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष बबीता मालू एवं मंत्री सीमा बिनायकिया ने आयंबिल तप में सहभागी सभी भाई-बहनों के प्रति आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया. उन्होंने सभी के जीवन में धर्म, संयम और आध्यात्मिकता की भावना सदैव बनी रहने की मंगलकामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >