पूर्णिया में आज रहें सतर्क, 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी-बारिश और बिजली की चेतावनी

Purnea Weather Alert: पूर्णिया में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा, भारी बारिश के आसार. मानसून की आहट के बीच बदला मौसम का मिजाज, आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर.

पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा की रिपोर्ट.

Purnea Weather Alert: पूर्णिया में मानसून की आहट अब साफ महसूस होने लगी है. पिछले तीन दिनों की भीषण गर्मी के बाद मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है. आसमान में घने बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और सुबह से ही वातावरण अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है. मौसम विभाग ने जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

मौसम का मूड बदला, आज छाता नहीं रेनकोट रखें साथ

बुधवार सुबह से ही पूर्णिया का मौसम बदला-बदला नजर आया. रात से बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से सुबह का मौसम ऐसा दिखता रहा है, लेकिन इस बार स्थिति अलग मानी जा रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है.

यदि किसी जरूरी काम से घर से बाहर निकलना है तो अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. तेज हवा और अचानक बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को रेनकोट और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.

ऑरेंज अलर्ट का मतलब समझिए

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूर्णिया जिले में आज भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है. इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि यह स्थिति अगले 24 से 48 घंटे तक बनी रह सकती है.

विशेषज्ञों ने किसानों, बिजली उपभोक्ताओं और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने को कहा है. खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने और खुले मैदान में रहने से बचने की सलाह दी गई है.

मानसून की दस्तक का संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार बढ़ रही नमी, बादलों की सक्रियता और आंधी-बारिश की घटनाएं दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन का संकेत हैं. यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहती हैं तो आने वाले दिनों में मानसून पूर्णिया समेत सीमांचल के अन्य जिलों में दस्तक दे सकता है.

Also Read: रिवॉल्वर, महंगी घड़ियां और करोड़ों की जमीन, जानिए RJD के MLC कैंडिडेट सुनील सिंह की संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >