बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की ऑटो का हुआ एक्सीडेंट, 6 घायल, दो की हालत गंभीर

Purnea Road Accident: बाबा धाम से लौट रहे पूर्णिया के श्रद्धालुओं की ऑटो को नवगछिया में पिकअप ने टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोग घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर, घायलों का इलाज जीएमसीएच में इलाज जारी.

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपार्ट

Purnea Road Accident: बाबा धाम से जलार्पण कर घर लौट रहे पूर्णिया के एक परिवार की खुशियां सड़क हादसे ने पलभर में मातम में बदल दीं. नवगछिया के पास श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए.

हादसे में तीन महिलाओं समेत छह श्रद्धालु घायल हुए हैं. इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है.

बाबा धाम से जलार्पण कर लौट रहा था पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु पूर्णिया शहर के मरंगा बीन टोल के रहने वाले हैं. वे ऑटो रिजर्व कर बाबा धाम (देवघर) गए थे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे.

वापसी के दौरान नवगछिया के समीप उनकी ऑटो सड़क हादसे का शिकार हो गई.

सामने से आई पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर

परिजनों के अनुसार विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने ऑटो में सामने से सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद शुरू की. सूचना मिलने पर गश्ती पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई.

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.

Purnea Road Accident: तीन महिलाएं समेत छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर

इस हादसे में शंभु महलदार, उनकी पत्नी चांदनी देवी, गौरी देवी, मीणा देवी, रामानंद महलदार और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं. सभी पूर्णिया के मरंगा बीन टोल के निवासी बताए गए हैं.

घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है.

स्थानीय लोगों और पुलिस ने पहुंचाई मदद

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी. इसके बाद गश्ती पुलिस की मदद से सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

श्रावण महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा धाम से जलार्पण कर अपने घर लौटते हैं. ऐसे में यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत की ओर इशारा करता है.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >