आम नागरिकों को ससमय सुरक्षित व सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं हो उपलब्ध : डीएम

डीएम ने अधिकारियों को दिये निर्देश

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दिये निर्देश चयनित पंचायतों को इस माह के अंत तक टीबी मुक्त घोषित कराने का निर्देश पूर्णिया. जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति और प्रगति को लेकर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति की एक समीक्षा बैठक की. समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. इसी क्रम में उन्होंने जरूरतमंद एवं आम नागरिकों को बेहतर ढंग से ससमय सुरक्षित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये. डीएम ने मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सभी गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा संस्थागत प्रसव को पूर्ण रूप से बढ़ावा देने का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों को दिया. साथ ही साथ समय पर सभी गर्भवती महिलाओं को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने कहा. रिक्त आशा कार्यकर्ताओं का चयन जल्द करें दूसरी ओर आशा कार्यक्रम के अन्तर्गत शेष रिक्त आशा कार्यकर्ताओं का चयन आगामी 10 दिनों के अन्दर सभी प्रक्रियाओं के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने सभी लक्षित शिशुओं का पूर्ण टीकाकरण अनुसूची के अनुसार आच्छादित करने का निर्देश दिया. यक्ष्मा (टीबी) कार्यक्रम की समीक्षा के क्रम में श्री कुमार ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत मरीजों की पहचान एवं नोटिफिकेशन सुनिश्चित करते हुए चिन्हित मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत फूड बास्केट उपलब्ध कराने और टीबी मुक्त पंचायत हेतु चयनित सभी पंचायतों को चरणबद्ध तरीके से इस माह के अंत तक प्रस्ताव भेजकर टीबी मुक्त घोषित कराने का भी निर्देश दिया. कुपोषित बच्चों का नामांकन पर जोर दूसरी ओर परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी सहित गर्भनिरोधक साधनों के वितरण पर विशेष ध्यान देने एवं अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी (पोषण पुनर्वास) केंद्र में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में स्वास्थ्य विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे. जिला पदाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आपस में बेहतर समन्वय एवं सतत अनुश्रवण के साथ कार्य करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >