आंधी व बारिश से चरमरायी बिजली, आपूर्ति बहाल होने में लगे चार घंटे

आपूर्ति बहाल होने में लगे चार घंटे

भवानीपुर. बीती देर रात्रि अचानक आयी तेज आंधी और वर्षा से प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई . वृक्ष की टहनी, बांस एवं पोल के टूट कर गिर जाने से यह नौबत आयी. चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हुई. प्रशाखा भवानीपुर के अंतर्गत 33 केवी सब स्टेशन सोनदीप एवं भिट्टा गांव में है. कनीय अभियंता दशरथ मंडल ने बताया कि आंधी च वर्षा होने पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है . कनीय अभियंता श्री मंडल ने बताया कि उपभोक्ताओं को विद्युत ऊर्जा आपूर्ति करने की अथक प्रयास रहता है . 4 घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति कर दी गई है. मौके पर कनीय सारणी पुरुष सहजानंद कुमार एवं मानव बल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >