बैसा (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के चरकपाड़ा से मदहेल गांव तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के जर्जर होने के कारण आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया है कि वर्तमान सड़क इतनी खस्ताहाल हो चुकी है कि गड्ढों और गिट्टी के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है. वहीं प्रखंड मुख्यालय आने के लिए इस मार्ग का सबसे अधिक उपयोग किया जाता हैं. इसी कारण 24 घंटे इस मार्ग का उपयोग किया जाता है . पूर्व में पीडब्ल्यूडी विभाग ने आंशिक मरम्मत करायी थी. इसके बाद इस सड़क को स्थायी नहीं बनाया गया और अब फिर से सड़क बदहाल हो गई है. इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. बारिश में गड्ढे में भरा पानी राहगीरों और स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बन जाता है.
चरकपाड़ा से मदहेल गांव तक सड़क में गड्ढे, बारिश में बढ़ी दुर्घटना की आशंका
बारिश में बढ़ी दुर्घटना की आशंका
