श्रीनगर प्रखंड में जनगणना में जुटे 230 प्रगणक

श्रीनगर

श्रीनगर (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड के सभी नौ पंचायतों में जनगणना का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है .प्रखंड विकास पदाधिकारी गनोर पासवान ने बताया कि इस जनगणना कार्य में 230 प्रगणक लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस कार्य में 36 सुपरवाईजर प्रतिनियुक्ति किए गए हैं. द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि यह जनगणना 2011 की गणना के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र की 2011 के गणना में कुल एक लाख दस हजार आबादी थी. उसी के आधार पर वर्तमान समय में जनगणना का कार्य संपन्न होगा . यह जनगणना का कार्य आगामी 31 मई तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >