भवानीपुर. भवानीपुर बलिया ओपी कांड संख्या 218/ 23 के फरार दो नामजद अभियुक्तों के घर बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने शुक्रवार को इस्तेहार चिपकाया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के माधवपुर निवासी विलास मंडल के पुत्र अमित कुमार एवं बाबूलाल मंडल के पुत्र छोटू मंडल काफी दिनों से फरार है. इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. कोर्ट के दिशा निर्देश के आलोक में शुक्रवार को ढोल बजाते हुए उनके घर इश्तेहार चिपकाए गया. इसके बावजूद कोर्ट में समर्पण नहीं किया करते हैं तो उनके घर की कुर्की जब्ती की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
