आठ साल से गायब बच्चे की पुलिस को अब भी तलाश

पूर्णिया पूर्व

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से करीब आठ साल से गायब बच्चे को पुलिस अब भी तलाश कर रही है. घटना के वक्त नीतीश कुमार उर्फ नीतीश ऋषि की उम्र 10 साल की थी. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गायब बालक की खोजबीन में पुलिस पिछले कई साल से जुटी है. हालांकि पुलिस लगातार अपनी कोशिश जारी रखे हुए है. इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 20/19 दिनांक 11 जनवरी 2019 के तहत धारा 363 में मामला दर्ज किया गया था.पुलिस के अनुसार नीतीश कुमार, पिता राजो ऋषि, ग्राम डलिया हुसैनाबाद, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्णिया का निवासी है. वह 30 दिसंबर 2018 से लापता है. परिजनों और पुलिस द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस ने यह भी बताया कि बालक मानसिक रूप से कमजोर है.जानकारी के मुताबिक, उसे अंतिम बार डलिया हुसैनाबाद स्थित घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर देखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >