पिकअप लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

– घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस एवं एक कार बरामद – छह अप्रैल की रात बनमनखी थाना क्षेत्र के सिशवा ढाला के पास हुई थी घटना पूर्णिया. बनमनखी पुलिस ने मुर्गा लोड पिकअप गाड़ी के डकैती कांड का तीसरे दिन उद्भेदन कर संलिप्त पांच अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक कार, कांड में लूटी गयी पिकअप गाड़ी, दो मोबाइल एवं मुर्गा बिक्री का 25450 रुपये बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में सरसी थाना क्षेत्र के सरसी गांव का मो अंशराज, कादरगंज का सुजीत कुमार, सरसी वार्ड 15 का मो सेराजुल, सरसी वार्ड 14 का मो निहाल एवं मीरगंज थाना क्षेत्र किशनटोली का अमित कुमार शामिल है. शुक्रवार को इस कांड का खुलासा करते हुए एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 6-7 अप्रैल की रात में बनमनखी थाना अंतर्गत सिसवा ढाला के पास अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर मुर्गा लोड पिकअप को लूट लिया गया था. इस संबंध में बनमनखी थाना में कटिहार के मुर्गा व्यापारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के अगले दिन लूटा गया पिकअप को बहेलिया स्थान से बरामद किया गया. इस डकैती कांड के सफल उद्भेदन के लिए उनके निर्देश पर बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया. गठित डकैती कांड का मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए सरसी थाना अंतर्गत जियनगंज नहर पुल के पास छापेमारी कर घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर कांड में पिकअप चालक एवं खलासी का लूटा गया मोबाइल एवं मुर्गा के बिक्री के बाद बंटवारा किया गया 25450 रुपये और घटना में प्रयुक्त कार, एक पिस्टल, दो कारतूस जब्त किया गया. पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने घटना में शामिल अपने एक अन्य साथी की संलिप्तता के संबंध में बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. एसपी ने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ में बरामद किये गये हथियार के सप्लायर का नाम बताया है. उन्होंने बताया कि जानकीनगर में पिकअप में मुर्गा लोड किया गया था, जो कटिहार ले जाया जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >