कफ सिरप तस्कर के घर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस ने हथियार, कारतूस व 6. 47 लाख जब्त

पुलिस ने हथियार, कारतूस व 6. 47 लाख जब्त, पांच गिरफ्तार धमदाहा. धमदाहा पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश, हथियार व जिंदा कारतूस के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि धमदाहा मुख्यालय बाजार स्थित बनमनखी रोड स्थित एक घर मे छापेमरी करने पुलिस पहुंची. जहां करीब दो घंटे की सघन छापेमारी के बाद धमदाहा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. वहां एक देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, दो खोखा व 6 लाख 47 हजार नगद के साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. धमदाहा थानाध्य्क्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कश्यप ने बताया कि धमदाहा थाना को गुप्त सूचना मिली कि धमदाहा नगर पंचायत के उत्तर टोल स्थित बबलू गुप्ता के यहां कफ सिरप का अवैध कारोबार किया जाता है .इसके बाद बिना समय गवांए उक्त ठिकाने पर छापेमारी की गयी. दो घंटे की सघन छापेमारी के दौरान अभय कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता एवं उसके पुत्र अमन गुप्ता के घर के लॉकर से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा व 3 लाख 90 हजार कैश बरामद हुआ. दोनों पिता पुत्र की निशानदेही पर दूसरे घर ललन कुमार, अक्षय कुमार, नवीन कुमार के घर की तलाशी ली गयी जहां से नौ जिंदा कारतूस व 2 लाख 57 हजार कैश बरामद हुआ . उन्होंने बताया कि सभी पांचों लोगों पर मामला दर्ज करते हुए सभी आरोपी को जेल भेज दिया गया. फोटो. 1 पूर्णिया 18- गिरफ्तार अभियुक्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >