हत्याकांड के आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

बिशनपुर निवासी धनंजय ठाकुर का शव बरामद हुआ था

धमदाहा. थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में चर्चित धनंजय ठाकुर हत्याकांड के फरार सभी आरोपियों के घर धमदाहा पुलिस ने इश्तहार चस्पा किया. धमदाहा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि 20 मई को बिशनपुर में हुए धनञ्जय कुमार ठाकुर हत्याकांड के नामजद आरोपी राकेश ठाकुर के आखिरी टोला में स्थित बंद गैरेज की तलाशी ली गयी लेकिन गैरेज में कोई प्रतिबंधित चीज नहीं मिला, वहीं एफएसएल की टीम द्वारा भी यहां अनुसंधान करने के बाद सैंपल आदि इकट्ठा किया गया. इसके बाद इस घटना में नामजद सभी आरोपी के घर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया गया. बताते चलें कि 20 मई को धमदाहा थानाक्षेत्र के बिशनपुर चौक से 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे गड्ढे में बिशनपुर निवासी धनंजय ठाकुर का शव बरामद हुआ था. इसके बाद मृतक की बहन द्वारा धमदाहा थाना में अपने चाचा, चहेरे भाई सहित अन्य रिस्तेदारो के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. एक सप्ताह पूर्व इस मामले के एक नामजद आरोपी सन्नी ठाकुर को धमदाहा थानाध्यक्ष द्वारा अकबरपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. बाकी अभियुक्त के यहां इश्तेहार चिपकाया गया है. फोटो. 8 पूर्णिया 9-इश्तेहार चिपकाती पुलिस.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >