PURNIA : बेहतर कार्य करने वाले कई थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारियों को मिला सम्मान

पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की अध्यक्षता में माह मई की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी. बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले कई थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

पूर्णिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट :

पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की अध्यक्षता में माह मई की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी. इस बैठक में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के अपराध आंकड़ों, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले कई थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को हमेशा प्रोत्साहित किया जाएगा. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण के प्रति और अधिक सक्रिय एवं संवेदनशील रहने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.समीक्षा गोष्ठी में विशेष रूप से लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के प्रभावी क्रियान्वयन, शराब, साइबर अपराध, महिला अपराध तथा संगठित अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करें तथा जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक और भरोसेमंद छवि बनाए रखें. मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >