PURNIA : पेड़ गिरने से बिजली बाधित
पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड के टोली पंचायत स्थित चंपा बरेली गांव में खराब मौसम के बीच तेज हवा व आंधी की वजह से एक पेड़ धराशायी हो गया.
पूर्णिया के डगरूआ से शशिधर झा की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड के टोली पंचायत स्थित चंपा बरेली गांव में खराब मौसम के बीच तेज हवा व आंधी की वजह से एक पेड़ धराशायी हो गया. जिससे बिजली के तार व पोल क्षतिग्रस्त हो गये हैं.स्थानीय मुखिया शमशाद आलम व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से तेज आंधी चली जिसमें एक पेड़ बिजली के तार लगे खंभे के करीब ही गिर गया.इसकी वजह से बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है.वहीं बिजली वायर पर गिरा पेड़ उस सड़क से आवागमन करने वाले लोगों के लिए खतरे एवं परेशानी का कारण बना हुआ है.सबों ने बिजली विभाग एवं प्रशासन से अविलंब बिजली के खंभे पर गिरे पेड़ को हटवा कर बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है.