PURNIA : खेत में पटवन के दौरान करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कादरगंज में मखाना खेत मे बीती शाम पटवन के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट:

पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी कादरगंज में मखाना खेत मे बीती शाम पटवन के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में मातम का माहौल है. मृतक की पहचान गांव के ही 38 वर्षीय दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. मृतक के परिजन राजेश कुमार के अनुसार दिलखुश अपने खेत में पटवन करने के लिए पंप सेट लगाने गया था. इसी दौरान वह बिजली के मोटर में आए करंट की चपेट में आ गया. जब तक आसपास के लोग उसे बचाने पहुँचते, करंट का झटका इतना तेज था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. आनन-फानन में उसे जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

महज तीन साल पहले हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी महज तीन साल पहले हुई थी. युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव वालों का कहना है कि वह एक मिलनसार और मेहनती युवक था, जिसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक को दो मासूम बच्ची है. परिजनों ने प्रशासन से बिजली विभाग की लापरवाही की जांच करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >