सूरज बिहारी हत्याकांड : सभी नामजद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को संरक्षकों की तलाश

सूरज बिहारी हत्याकांड

अब हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं पर की जा रही पुलिसिया जांच पूर्णिया. सूरज बिहारी हत्याकांड के सभी 7 नामजद अभियुक्त अब जेल के सलाखों के पीछे हैं.लगातार बढ़ते पुलिस दबिश एवं कुर्की की कार्रवाई के भय से सभी किसी न किसी प्रकार गिरफ्तार हो चुके हैं.फरार चल रहे अभियुक्तों में स्नेहिल झा उर्फ स्नेहिल ठाकुर एवं उसका भाई आदित्य ठाकुर ने मुजफ्फरपुर में सरेंडर किया.इसके अगले दिन ब्रजेश सिंह उसका भाई नंदू सिंह एवं अमन सिंह को भवानीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया.इसके अगले दिन रजनीश सिंह को नौगछिया के बिहपुर से गिरफ्तार किया गया.इसी दिन अंशु सिंह ने भी पूर्णिया के कोर्ट में सरेंडर कर दिया.सभी फरार अभियुक्तों के जेल जाने के बाद अब पुलिस उन बिंदुओं पर अनुसन्धान शुरू की है,जो फरार अभियुक्तों को संरक्षण दे रहे थे.इस मामले में हत्याकांड केस के अनुसंधानकर्ता सह मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल शुरू किया जा रहा है.अभियुक्तों के विरुद्ध कोर्ट में स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा.इसके लिए जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. घटना के समय किस शख्स की थी काले रंग की स्कॉर्पियो सूरज बिहारी हत्याकांड के दो दिन बाद घटना का सीसीटीवी कैमरे का फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था.फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि सूरज बिहारी अपने बॉडी गार्ड एवं अन्य तीन लोगों के साथ फन वर्ल्ड और एक विवाह भवन के बीच सड़क पर फोन से बातचीत कर रहा है.इसी दौरान मारपीट और गली गलौज होने पर वह पीछे की ओर दौरा है.लगातार तीन राउंड गोली चलने के बाद सीसीटीवी फुटेज में सूरज बिहारी नेवा लाल चौक की ओर जाने वाले सड़क की ओर भागता दिखाई दे रहा है.फन वर्ल्ड के सामने खड़ा एक काले रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी भी वहां से नेवा लाल चौक की ओर बढ़ता है और भाग रहे सूरज बिहारी को ठोकर भरकर आगे बढ़ जाता है. ठोकर लगते ही सूरज बिहारी सड़क किनारे जमीन पर गिर पड़ता है.तब देखने से यह स्पष्ट होता है कि सूरज बिहारी को गोली लगने के बाद वह भाग रहा था. इसके बाद गोली से घायल सूरज बिहारी को उसके लोग उठाकर गाड़ी में लेकर इलाज के लिए अस्पताल की ओर बढ़ते हैं. खंगाला जा रहा है स्कॉर्पियो का नंबर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में घटना क्रम के सभी स्पष्ट दिखने के बाद अबतक पुलिस यह नहीं पता लगा सकी की घटनास्थल से भागा स्कॉर्पियो किसकी थी.इस काले रंग के स्कॉर्पियो के ऊपर कई छोटे बड़े लाइट लगा दिख रहा है.कयास लगाया जा रहा है कि नेवा लाल चौक की ओर भागा स्कॉर्पियो का नंबर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस को हाथ लग चुका है.ताज्जुब की बात यह कि सोशल मीडिया पर अबतक इस स्कॉर्पियो की चर्चा नहीं हुई है.पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद मरंगा थाना में एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया था कि सूरज बिहारी हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अन्य लोगों के भूमिका की जांच पड़ताल शुरू की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >