पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति थानाक्षेत्र अंतर्गत जगेली पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी है

श्रीनगर. थाना पुलिस ने न्यायालय के लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिफ्तार किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय का वारंटी वीरेंद्र शर्मा बहुत दिनों से फरार चल रहा था .पुलिस ने गुरुवार की रात्रि वारंटी को उसके घर से ही गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति थानाक्षेत्र अंतर्गत जगेली पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >