दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर

श्रीनगर. न्यायालय के दो वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू सिंह खुट्टी धुनेली पंचायत अंतर्गत कोऑपरेटिव बाजार मछली पट्टी का निवासी है ,वहीं दूसरा वारंटी विकास कुमार रजवार,यह भी खुट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या एक मखनाहां गांव का निवासी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति पर शराब तस्करी मामले में लंबे समय से वारंट था. पुलिस इसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से तलाश रही थी. इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, पुलिस उमेश नाथ पांडे, शेखम कुमार,अपर थाना अध्यक्ष श्याम नंदन कुमार, बुधन मुखिया के अलावा सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >