दो वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अलग-अलग गांव से हुई गिरफ्तारी

केनगर. थाना पुलिस ने गुरुवार को दो वारंटियों को अलग-अलग गांव से गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों वारंटी केनगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के बेलघट्टी टोला निवासी 50 वर्षीय बाबू लाल टुडू व थाना क्षेत्र के ही काझा पंचायत के काझा गांव निवासी 40 वर्षीय नूर हसन है. उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार थाना कांड से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >