तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बीती रात अलग अलग स्थानों पर हुई पुलिस छापेमारी में लंबित मामलों के वर्षों से फरार तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार वारंटियों में पूर्णिया न्यायालय से निर्गत सीए 993/21 के वारंटी मो रसुल उम्र 65 वर्ष साकिन हलालपूर, जीआर 2230/14 के वारंटी मो वहाब उम्र 61 वर्ष एवं मो मकूल साकिन रामनगर , अमौर , पूर्णिया का निवासी बताया गया . पुअनि विकास कुमार, पुअनि जहांगीर अंसारी, पुअनि शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार किया .गिरफ्तार तीनों वारंटियों को अपर थानाध्यक्ष विकास ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >