पुलिस ने लूटपाट के आरोपित को किया गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटी गई बाइक बरामद

घटना में प्रयुक्त चाकू व लूटी गई बाइक बरामद पूर्णिया. एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर देने एवं लूटपाट का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार अभियुक्त जानकीनगर थाना क्षेत्र के कारी मंडल टोला का रंजन यादव है.बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कार्यालय में एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बीते 30 मार्च की रात में जानकीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरेरामपुर के पास पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार दो अपराधकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति का मोबाईल, लैपटॉप, जीपीएस उपकरण एवं 50 हजार रुपये छिनने का प्रयास किया गया था. विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. जानकीनगर थाना कांड संख्या 86/25 दर्ज किया गया. घटना के उद्भेदन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके द्वारा बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष, जानकीनगर के साथ एक एसआईटी का गठन किया गया था.गठित टीम द्वारा मानवीय एवं तकनिकी अनुसंधान करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल एक अपराधकर्मी रंजन यादव को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चाकू को जप्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >