पुलिस ने पांच वारंटी को किया गिरफ्तार

जलालगढ़

जलालगढ़. जलालगढ़ पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के तहत पांच न्यायालय वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. जलालगढ़ थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस बल द्वारा थानाक्षेत्र के विभिन्न जगहों से पांच वारंटी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी वारंटी को न्यायिक हिरासत में बुधवार को पूर्णिया भेज दिया गया. बताया कि गिरफ्तार वारंटी में बेगमपुर गांव निवासी फूलचंद ऋषि और अशोक ऋषि, हरिश्चंद्रपुर वार्ड संख्या एक जलालगढ़ निवासी शिवचंद्र ऋषि और उमानंद ऋषि एवं बलुवा गांव निवासी मो राहुल शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >