पूर्णिया में महिलाओं के लिए पहली बार पिंक बस सेवा की होगी शुरुआत

पूर्णिया-भागलपुर के बीच शुरू होगी

महिलआों को समर्पित यह सेवा अगले माह से पूर्णिया-भागलपुर के बीच शुरू होगी पूर्णिया. महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर परिवहन विभाग द्वारा पूर्णिया में पहली बार पिंक बस सेवा की शुरुआत की जा रही है. यह पिंक सेवा पूर्णिया के अलावा राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में शुरू की जायेगी. पहले चरण में पूर्णिया से भागलपुर चलेगी. सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले माह से यह सेवा शुरू हो जायेगी. शुरुआत में पिंक बस की संख्या दो रहेगी. इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में पूर्णिया से भागलपुर के लिए दो बस का परिचालन होगा. महिला यात्रियों की संख्या बढ़ने पर पिंक बसों की संख्या बढ़ भी सकती है. परिचालन के लिए परमिट का काम प्रगति पर है. परमिट का कार्य पूरा होने पर जून के प्रथम सप्ताह में पिंक बस का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. आगे पिंक बसों का परिचालन नगर बस सेवा के तहत भी किये जाने की योजना है. पिंक बसों को खास तौर पर महिलाओं और लड़कियों के लिए डिजाइन किया गया है. इनमें महिलाएं एवं छात्राएं ही सफर कर सकेंगी. पिंक बस को शहर के प्रमुख स्थानों पर चलाया जाएगा. महिला स्पेशल पिंक बस पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. आरामदायक सीट, एयरप्लेन जैसा सीट बेल्ट, सीट के नीचे फोन चार्जर, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड बॉक्स, ऑटोमैटिक गेट, माइकिंग सिस्टम सहित सभी हाइटेक सुविधाएं उपलब्ध है. ये सभी बसें पर्यावरण के अनुकूल सीएनजी से संचालित होंगी. लगभग 25 सीटर यह बस छोटी जरूर है, लेकिन सुविधाएं लाजवाब है. बसों का ठहराव स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और प्रमुख बाजारों के पास होगा ताकि महिला यात्रियों को अधिकतम सुविधा मिल सके. यह सेवा हर दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी.

पिंक बस में चालक व कंडक्टर भी महिलाएं होंगी

खुशी इस बात की है पिंक बस में योजना के अनुसार पिंक बस में कंडक्टर और ड्राइवर सिर्फ महिलाएं ही होंगी. हालांकि जानकारी के मुताबिक पिंक बस में महिला कंडक्टर तो मिली है लेकिन महिला ड्राइवर अभी तक नहीं मिली है. हालांकि यदि महिला ड्राईवर नहीं मिली तो पुरुष ड्राइवर से ही पिंक बसों की परिचालन होगी, लेकिन बस के अंदर टिकट काटने के लिए महिला कंडक्टर रहेगी. यह बसें शहर के थाना चौक स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के बस स्टैंड से की जाएगी.

कहते हैं अधिकारी

पिंक बस सेवा महिलाओं और छात्राओं के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होगी. शुरुआत में पिंक बस पूर्णिया से भागलपुर के बीच चलेगी. यह बस पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. आरामदायक सीट, एयरप्लेन जैसा सीट बेल्ट, सीट के नीचे फोन चार्जर, सीसीटीवी, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड आदि व्यवस्था है. यह बस 10 जून से पहले पूर्णिया से भागलपुर के लिए परिचालन होगी.

अजिताभ आनंद, क्षेत्रीय प्रबंधक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, पूर्णिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >