बजरंगबली चौक -मुख्य बाजार-सर्वोदय आश्रम सड़क पर जाम से लोग हलकान

भवानीपुर

भवानीपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बजरंगबली चौक से अस्पताल मुख्य बाजार होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क पर जाम की समस्या से आम जनता काफी परेशान है . बजरंगबली चौक से अस्पताल एवं मुख्य बाजार जाने के लिए 10 मिनट से अधिक का रास्ता नहीं है लेकिन जाम इस कदरहै कि एक घंटा से 2 घंटा तक लग जाते हैं . भुरकुंडा निवासी मोती सिंह ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना यादव ,वार्ड पार्षद प्रभाष कुमार ने बताया कि इस जाम के कारण आमजन काफी परेशान हैं. कभी-कभी तो अस्पताल से निकलनेवाले एंबुलेंस भी फंस जाते हैं. लोगों का कहना है कि सड़क किनारे दोनों और टोटो लगाकर टोटो चालक सवारी का इंतजार करते हैं और जब तक सवारी नहीं मिलती है सड़क किनारे से अपनी ओटो -टोटो नहीं हटाते हैं. जबकि पूर्व में अनुमंडल प्रशासन ने टोटो और ऑटो लगाने की जगह निर्धारित की थी. सड़क किनारे सब्जी की दुकानों से भी जाम विकट होता है. सब्जी विक्रेता सड़क के किनारे अपनी दुकान तो लगा देते हैं और दुकान के पीछे अपनी गोदाम बना कर रखे हुए हैं. जिससे सड़क की स्थिति काफी संकीर्ण हो जाती है. बाइक क्या पैदल भी गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है. सभी ने अनुमंडल प्रशासन का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >