श्री श्री रविशंकर के आशीर्वचन के लिए पूर्णिया तत्पर : महापौर

महापौर बोलीं

पूर्णिया. महापौर विभा कुमारी ने बुधवार को रंगभूमि मैदान पहुंचकर श्री श्री रविशंकर जी के महासंत्संग स्थल का जायजा लिया. इसके अलावा महापौर विभा कुमारी ने जीरो माईल स्थित पंचमुखी हनुमान मन्दिर में भी व्यवस्था की जानकारी विश्व आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराजके 8 मार्च को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में कार्यक्रम को लेकर महापौर विभा कुमारी लगातार आयोजन स्थलों की तैयारी को लेकर तत्पर हैं. महापौर ने बुधवार को सर्वप्रथम हनुमान मंदिर पहुंचकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बालेश्वर यादव से तैयारी की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों से कहा कि गुरूदेव रविशंकर जी हम लोगों के मेहमान हैं. उनका आगमन 8 मार्च को पूर्णिया की पावन धरती पर हो रहा है. ऐसे में हमलोगों का भी फर्ज बनता है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी पूर्णिया की धरती पर नहीं हो. उन्होंने कहा कि तैयारी को लेकर जहां भी हम लोगों की जरूरत होगी बेझिझक बताएं. हमलोग हरवक्त तैयार हैं. महापौर विभा कुमारी ने कहा कि श्री श्री रविशंकर जी महाराज रंगभूमि मैदान में महासत्संग के पश्चात थाना चौक, मधुबनी, डालर हाउस चौक, कचहरी, आरएन साह चौक, रजनी चौक, लाईन बाजार, खुश्कीबाग, गुलाबबाग पहुंचेगे. गुलाबबाग जीरो माइल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में उनकी प्रेसवार्ता होगी. जिसके पश्चात कार्यक्रम का समापन होगा. तत्पश्चात महापौर विभा कुमारी ने कार्यक्रम स्थल रंगभूमि मैदान में पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयारी में जुटे नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों से जानकारी लेते हुए कई दिशानिर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि तैयारी में नगर निगम भी अपनी पूरी सहभागिता निभा रहा है. नगर निगम द्वारा कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर, पानी का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है. महापौर विभा कुमारी ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रमों से दुनिया भर के लाखों लोगों की जिंदगी बदलने में मदद मिली है. महापौर विभा कुमारी के साथ मुख्य रूप से सिटी मैनेजर पवन कुमार पवन, वार्ड पार्षद अमित कुमार सोनी, सुरेश सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बहादुर यादव, मनोज साह, नीलम अग्रवाल, भूपेंद्र यादव, दुर्गेश झा, सुनील सुमन, मुरारी झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >