10 दिन के अंदर पैट 2023 की कॉपियों का फिर से होगा मूल्यांकन

पैट 2023 के मूल्यांकन में हुई अनियमितता पर जांच कमेटी की रिपोर्ट पर पूर्णिया विवि ने अपनी मुहर लगा दी है.

पूर्णिया. पैट 2023 के मूल्यांकन में हुई अनियमितता पर जांच कमेटी की रिपोर्ट पर पूर्णिया विवि ने अपनी मुहर लगा दी है. हालांकि, छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पैट 2023 रद्द करने से विवि प्रशासन ने परहेज किया है. विवि प्रशासन ने तय किया है कि 10 दिन के अंदर पैट 2023 की कॉपियों का फिर से मूल्यांकन कराया जायेगा. दोबारा मूल्यांकन के नतीजे देखने के बाद बीते 11 मार्च को जारी हुए परीक्षाफल की समीक्षा कर चयनित अभ्यर्थियों का नामांकन सुनिश्चित किया जायेगा. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार , कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने छात्रों को बतलाया कि पैट 2023 की लिखित परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन 10 दिन के अंदर कर लिया जायेगा. पैट 2024 के लिए फॉर्म भरने की शीघ्र जारी होगी तारीख विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जल्द ही पैट 2024 के लिए फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी जायेगी. पैट 2024 में जो परीक्षार्थी पहले परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं उन्हें फिर से परीक्षा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है. कुलपति ने नींबू-पानी व लस्सी पिला पैट अभ्यर्थियों का तुड़वाया अनशन बीते 24 अप्रैल से पैट 2023 और पैट 2024 को लेकर आमरण अनशन कर रहे अभ्यर्थियों को कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने नींबू पानी तथा लस्सी पिलाकर अनशन तुड़वाया. अनशन पर बैठे छात्रों में मुख्य रूप से राजा कुमार, डी एम कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, विनीत कुमार, अंकुर कुमार यादव, राकेश कुमार, मनीष कुमार, चंदन कुमार, रितेश कुमार यादव, पियूष पुजारा शामिल थे. छात्रों की ओर से राजेश यादव, आलोक राज तथा रवि गुप्ता ने समझौते के बिंदुओं पर एक राय कायम की. कुलपति के साथ धरना स्थल पर प्रतिकुलपति प्रो पवन कुमार झा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. मरगूब आलम, कुलानुशासक प्रो. पटवारी यादव, विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद वर्मा , कुलसचिव प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता, विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ,प्रोफेसर राकेश मौजूद थे. ——————- फोटो 25 पूर्णिया परिचय- 32- 22 अप्रैल को प्रभात खबर में प्रकाशित समाचार परिचय- 33- लस्सी देकर पैट अभ्यर्थियों का अनशन तुड़वाते कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >