बच्चों से सम्मान पाकर भावुक हो उठे अभिभावक

सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ मातृ-पितृ पूजनोत्सव का आयोजन

सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ मातृ-पितृ पूजनोत्सव का आयोजन पूर्णिया.शहर के थाना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य मातृ-पितृ पूजनोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं भैया-बहनों (विद्यार्थियों) ने भाग लिया. विद्यालय में पूरे वातावरण में पारिवारिक स्नेह, सम्मान और संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार झा, सचिव सुनील कुमार, विद्यालय सचिव वीरेंद्र कुमार मेहता एवं प्रधानाचार्या मेनका कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता के चरण धोकर, तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया. यह दृश्य अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक था. अभिभावकों की आंखें अपने बच्चों के इस सम्मानपूर्ण व्यवहार को देखकर नम हो उठीं. प्रधानाचार्या मेनका कुमारी ने कहा कि मातृ-पितृ पूजन दिवस भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा का प्रतीक है. भैया/बहनों ने अपने माता-पिता की विधिवत पूजा एवं परिक्रमा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >