मध्य विद्यालय गंगेली में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

बनमनखी

बनमनखी. बनमनखी प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगेली में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कक्षा 01 से 08 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. बैठक में प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पासवान ने विद्यालय एवं अभिभावकों के आपसी समन्वय को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया. विद्यालय के वरीय शिक्षक सुशील कुमार आर्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को मोबाइल व दूरदर्शन के अत्यधिक उपयोग से दूर रखें. उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन साफ-सुथरी पोशाक में समय पर विद्यालय भेजेे. शिक्षकों द्वारा दिए गए गृहकार्य को नियमित रूप से पूरा कराने, पौष्टिक आहार देकर विद्यालय भेजने तथा सभी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री साथ भेजने पर जोर दिया. मौके पर शिक्षक मोहम्मद आफताब आलम, संतोष कुमार, मिथिलेश कुमार, शिक्षिका रीता देवी, विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सोनी कुमारी, सचिव किरण देवी सहित कई अभिभावक तारा देवी, सरिता देवी, नीलम देवी, रुणा देवी, जयप्रकाश रजक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >