ओपन चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण

पूर्णिया. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के निर्देश के आलोक में तथा जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन मे प्रथम खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 अंतर्गत स्थानीय राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को हॉकी खेल के बालक-बालिका और महिला-पुरुष का ओपन चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गयी.इस प्रतियोगिता के तहत 10 जनवरी को इंदिरा गांधी स्टेडियम में एथलेटिक्स खेल के बालक/ बालिका/ महिला/ पुरुष का चयन किया जाएगा.साथ ही 11 जनवरी को जिला स्कूल में फुटबॉल खेल के बालक /बालिका /महिला /पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. प्रथम चरण के तहत चयन प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत 20 जनवरी 2026 तक नामांकन कराया जाएगा. प्रथम खेलो इंडिया ट्राइवल गेम्स 2026 का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >