अमौर.मानवाधिकार कार्यकर्ता मोहम्मद शाहबाज़ आलम ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक खुला पत्र लिखकर वैश्विक शांति और न्याय की अपील की है. ग्लोबल पीस ओपन लेटर के माध्यम से उन्होंने दुनिया के ताकतवर देशों से मानवीय मूल्यों को राजनीति से ऊपर रखने का आग्रह किया है.पत्र में कहा गया है कि युद्ध कभी स्थायी समाधान नहीं देता है. यह केवल परिवारों को उजाड़ता है और बच्चों का भविष्य छीनता है.उन्होंने जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय कानून और जवाबदेही के नियम सभी देशों पर समान रूप से लागू होने चाहिए, अन्य संगठनों बिहार राज्य दफादार चौकीदार पंचायत पप्पू कुमार दास ,बहुजन सामाजिक कल्याण संगठन उषा देवी ने भी मांग को सही ठहराया है.
वैश्विक शांति को यूएन महासचिव को भेजा खुला पत्र
अमौर
