पूर्णिया एयरपोर्ट : चार माह 18 दिन में एक लाख से अधिक यात्रियों ने की यात्रा

खुशी के पल

खुशी के पल …………. पूर्णिया. पूर्णियावासियों के लिये यह गौरव का क्षण है जब पूर्णिया एयरपोर्ट ने यात्री सेवा में एक लाख पार कर गया. इस एयरपोर्ट का उद्घाटन पिछले साल 15 अगस्त को हुआ था. इस दौरान 138 दिन यानि चार माह 18 दिनों में एक लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की. यह तब संभव हुआ जब खराब मौसम में कई उड़ान रद्द करने पड़े. इसने हवाई यात्रा की मज़बूत रीजनल डिमांड की वजह से ज़बरदस्त ग्रोथ दिखाई है. पैसेंजर की संख्या सितंबर में 2,718 से बढ़कर नवंबर में 32,000 से ज़्यादा हो गयी थी. इससे पहले अक्टूबर माह में 11337 यात्रियों ने आवाजाही की. इसके बाद 12 दिसंबर तक 54 हजार के पार हो गया. जबकि दिसंबर में 30000 से अधिक यात्रियों ने आवाजाही की जो बिहार के सीमांचल रीजन के लिए एयर कनेक्टिविटी में एक बड़ी छलांग है. शुरू में 300 पैसेंजर की कैपेसिटी के साथ डिज़ाइन की गयी है. अंतरिम टर्मिनल बिल्डिंग ने स्टार एयर और इंडिगो द्वारा ऑपरेट की जाने वाली अहमदाबाद और कोलकाता की फ़्लाइट्स के साथ ऑपरेशन शुरू किया गया. तेज़ी से बढ़ती डिमांड के साथ, सर्विस को रोज़ाना ऑपरेशन में अपग्रेड किया गया. इसके बाद दिल्ली और हैदराबाद के लिए नये रूट शुरू किए गए थे. जिससे कुल फ़्लाइट ऑपरेशन हर दिन दस विमानों की आवाजाही अब तक जारी है. इसमें पांच विमानों की आगमन और इतने ही विमान पूर्णिया एयरपोर्ट से प्रस्थान करती है. एयरपोर्ट का किया जा रहा बड़ा विस्तार ज्ञात हो कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार किया जा रहा है. एक खास एप्रन बनाया जा रहा है. इसमें पांच एयरक्राफ्ट पार्किंग-वे (चार एयरबस के लिए और एक एटीआर के लिए) होंगे. इसे बढ़ाकर 12 पार्किंग-वे (10 एयरबस और 2 एटीआर) करने का इंतज़ाम किया जा रहा है. इसके अलावा, मौजूदा अंतरिम टर्मिनल के पास 3,000 पैसेंजर हैंडलिंग कैपेसिटी वाली एक नई 30,000 स्क्वायर मीटर टर्मिनल बिल्डिंग बन रही है. इस नई फैसिलिटी में पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज और लेटेस्ट सुविधाएं होंगी जो देश भर के बड़े एयरपोर्ट के स्टैंडर्ड के हिसाब से होंगी. जानकारी के मुताबिक दो से तीन महीने के अंदर मुम्बई, गुवाहटी और बेंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है. टिपण्णी यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. एयरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही 15 सितंबर से 12 दिसंबर तक 54 हजार के पार पहुंच गया था. अब तक करीब एक लाख पार हो गया है. यह बहुत ही खुशी की बात है. पूर्णिया एयरपोर्ट से एयरलाइंस के तरफ से मुम्बई, गुवाहाटी और बेंगलुरू के लिए फ्लाइट चलाने की संभावना है. मेरी तरफ से सभी तैयारी पूरी है. डीपी गुप्ता, डायरेक्टर पूर्णिया एयरपोर्ट एक नजर अब तक के पूर्णिया एअरपोर्ट से यात्रियों की आवाजाही निम्न हैं:- सितंबर: 2,718 अक्टूबर: 11,337 नवंबर: 30,094 दिसंबर 30000 जनवरी 26000 पार जनवरी 30 जनवरी तक करीब 26000 हजार पार अब तक कुल यात्री की संख्या 100149

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >