गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में अब छात्रों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम

बनमनखी

बनमनखी.गोरेलाल मेहता महाविद्यालय, बनमनखी ने छात्रहित में एक महत्वपूर्ण पहल की है. अब छात्रों को पेमेंट ऑन काउंंटर की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. अब छात्र एक ही काउंटर से प्रवेश तथा सेमेस्टर–III का ऑनलाइन शुल्क भुगतान सुगमता से कर सकते हैं. इस नई व्यवस्था से छात्रों को ऑनलाइन भुगतान से जुड़ी जटिलताओं, बैंकों में अनावश्यक दौड़धूप और समय की बर्बादी से मुक्ति मिली है. सबसे बड़ा लाभ यह हुआ है कि छात्रों को अब विभिन्न स्थलों पर भटकने की आवश्यकता नहीं होती, जिससे उनके अनावश्यक खर्च भी बच रहे हैं. यह सुविधा छात्रों के समय, श्रम तथा आर्थिक संसाधनों तीनों की बचत सुनिश्चित कर रही है. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने कहा कि जीएलएम कॉलेज सदैव छात्र–हित को सर्वोपरि रखते हुए नई और उपयोगी सेवाएं शुरू करता रहा है. पेमेंट ऑन काउंटर व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी है और छात्रों की कठिनाइयों में उल्लेखनीय कमी आयी है. प्रधानाचार्य डॉ. भारतीय ने बताया कि एक ही काउंटर से एडमिशन व शुल्क भुगतान की सुविधा, सेमेस्टर–III का ऑनलाइन शुल्क काउंटर पर जमा करने की व्यवस्था तात्कालिक रसीद एवं डिजिटल रिकॉर्ड संधारण की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >