जूली हत्याकांड में आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहार

केनगर

केनगर (पूर्णिया). केनगर थाना पुलिस ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है. थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 बैरगाछी गांव में पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया. यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आलोक में की गई है. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2025 की रात बैरगाछी गांव में जूली देवी (30 वर्ष) की उनके ससुराल वालों ने कथित तौर पर दहेज की खातिर गला घोंटकर हत्या कर दी थी. मृतका के पिता चंदेश्वरी पासवान निवासी गोकुलपुर, चम्पानगर ने अपने समधी मांगन पासवान और दामाद सेवल पासवान सहित कुल 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद कुछ अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. हालांकि, मुख्य अभियुक्त मांगन पासवान अभी भी फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >