श्याम परिवार जलालगढ़ की 8वीं भव्य निशान पदयात्रा आज

जलालगढ़

जलालगढ़. श्री श्याम परिवार जलालगढ़ द्वारा 8वीं भव्य निशान पैदल यात्रा आज निकाली जायेगी. निशान यात्रा जलालगढ़ के हृदयस्थली ठाकुरबाड़ी मंदिर से स्थित श्री श्याम मंदिर तक जायेगी. जो मुख्यालय बाजार से होते हुए एनएच 27 द्वारा कुल 23 किमी लंबी दूरी तक यात्रा होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है और श्रीश्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है. श्रीश्याम परिवार के अध्यक्ष किशन उर्फ छोटू चौधरी एवं सचिव श्रवण मोदी ने बताया कि यात्रा के दौरान बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजाया जायेगा और पूरा रास्ता भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से भक्तिमय बना रहेगा. श्रद्धालु झूमते-गाते हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा करेंगे. बताया कि भक्तों का मानना है कि निशान यात्रा में शामिल होकर शामिल सभी भक्त श्रद्धालु बाबा श्याम मंदिर में बाबा को निशान अर्पित करेंगे. बताया कि इस बार 201 पवित्र निशान बाबा को अर्पित किए जायेंगे, जो श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. सभी निशान की सज्जा महिला श्रद्धालुओं द्वारा पूरी की गई है. वहीं रास्ते में जगह-जगह भक्तों के लिए जलपान, प्रसाद और विश्राम की व्यवस्था की रहेगी. वहीं श्रीश्याम परिवार के किशन चौधरी, श्रवण मोदी, सुमित मोदी, मनीष चौधरी, आनंद उर्फ कालू मोदी, सोनी मांडीवाल, पूजा मांडीवाल, कविता मांडीवाल, संदीप अग्रवाल, आदि परिवार के श्रद्धालु तैयारी में जुटे नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >