आंधी में पेड़ गिरने से टूटे नौ बिजली पोल, 16 इंसुलेटर पंक्चर

16 इंसुलेटर पंक्चर

भवानीपुर (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड में बीती रात आयी आंधी का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है. प्रखंड के कई इलाकों में बुधवार रात से ही विद्युत सेवा बाधित है. कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल ने बताया कि आंधी के कारण दर्जनभर से अधिक स्थानों पर पेड़ बिजली तारों पर गिर गए, जिससे 9 बिजली पोल टूट गए. इसके अलावा 33 हजार वोल्ट लाइन के 10 और 11 हजार वोल्ट लाइन के 6 इंसुलेटर पंक्चर हो गए. उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. आंधी में घरों पर गिरा हाइटेंशन तार डगरूआ (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड अंतर्गत कोहिला पंचायत के फूलपुर वार्ड संख्या चार व पांच में 440 वोल्ट के तार लोगों के घरों पर गिरा पड़ा है.स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार देर शाम आयीतेज आंधी व बारिश में बिजली के हाईवोल्टेज तार सड़कों और लोगों के घरों पर खंभे से टूटकर नीचे झूल गये. इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है .लोगों ने अधिकारियों एवं कर्मियों से अविलंब दुरुस्त करवाने की मांग की है ताकि बिजली की आपूर्ति सुचारू तरीके से हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >