बंध्याकरण पखवाड़ा: आशाओं को दी गई नई जिम्मेदारियां

बीकोठी

बीकोठी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकोठी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.नेहा भारती की अध्यक्षता में परिवार नियोजन पखवाड़ा को लेकर आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलेटर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आयोजित की गई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेहा भारती ने कहा कि आगामी 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर परिवार नियोजन पुरुष पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. पखवाड़ा के दौरान पुरूष बंध्याकरण एवं महिला बंध्याकरण का लक्ष्य रखा गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रखंड उत्पेरक रंजीत कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे में जागरूक करने की बात कही. वहीं परिवार नियोजन परामर्शक रंजीत कुमार ने कहा कि इसके लिए नवविवाहित जोड़े की काउंसलिंग करना आवश्यक है. प्रभातफेरी निकाल कर अपने अपने पोषक क्षेत्र में जागरूक करने की आवश्यकता है. बैठक में मुख्य रूप से आशा फैसिलेटर बबिता कुमारी, सरिता कुमारी,चंदा कुमारी,निशा कुमारी, निर्मला कुमारी,निलम कुमारी, आशा पूनम देवी, रीना देवी, आशा देवी, गीता देवी, पुनम देवी, सोनी देवी,संजू देवी, मीना देवी, कविता देवी सहित सभी आशा एवं फैसिलेटर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >