काली मंदिर समिति की नयी कार्यकारिणी गठित, पवन राय बने अध्यक्ष

पवन राय बने अध्यक्ष

पूर्णिया. रविवार को स्थानीय कालीबाड़ी चौक स्थित काली मंदिर परिसर में समाज के प्रबुद्धजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में काली मंदिर समिति का विस्तार किया गया तथा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से पवन कुमार राय को काली मंदिर समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. वहीं सचिव पद पर अंचितो बोस, कोषाध्यक्ष के रूप में गौतम बनर्जी तथा उपाध्यक्ष पद पर तपोति बनर्जी, रमेश कुमार सिंह, रामदेव दास एवं रंजन सिंह को मनोनीत किया गया.संयुक्त सचिव के रूप में नवल जायसवाल, संदीप जैन एवं अनिल चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई. सह-सचिव पद पर दिनकर स्नेही, गौतम घोष,राजेन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बच्चू दा एवं मनिन्द्र नाथ मुखर्जी को मनोनीत किया गया.कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सोंनाली चक्रवर्ती, श्रवणा सरकार, संजीव शर्मा, जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, सुदीप मुखर्जी, सुरोजित बनर्जी, मयुरेश मुखर्जी, राकेश चंद्रवंशी, पंचम यादव, शुभोदिप दास, शुभ्रो चक्रवर्ती, सुरोदिप सिन्हा, मिठ्ठू साह, उत्तम चंद्रवंशी, आकाश कुमार, कुमार रंजन, चंदन जायसवाल, शुभाशीष दास (पप्पू), संतोष सिन्हा एवं संजित राय को शामिल किया गया.समिति गठन के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि आगामी 5 फरवरी को शिवरात्रि पूजा के अवसर पर एक बैठक आयोजित कर शिवरात्रि पूजा महोत्सव को भव्य एवं वृहद रूप से मनाने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >